Zomato Customer Care Fraud Case: 57K looted in name of Zomato’s Order Cancellation

Zomato पर कैंसिल आर्डर की रकम वापसी के बहाने 57 हज़ार उड़ाए

Lucknow Consumer Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी में साइबर जालसाज लोगो के खातों से रकम उड़ाते जा रहे है | आलमबाग में Zomato पर कैंसिल आर्डर की रकम का झांसा देकर जालसाजों ने लिंक भेज कर युवक ने दो खातों से 57 हज़ार रुपये उड़ा लिए | पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी |

प्रभारी निरक्षक आलमबाग आनंद कुमार शाही के मुताबिक, बड़ा बरहा में संजय सक्सेना, परिवार के साथ रहते थे | उन्होंने बीते 19 नवंबर को Zomato पर आर्डर कैंसिल होने की सूचना Zomato की website पर दिए नंबर पर दी | कॉल रिसीव करने वाले ने अपना परिचय कस्टमर केयर के विनय कुमार के रूप में दिया | जालसाज ने ऑर्डर कैंसिल होने की बात कहते हुए रुपये वापस करने के लिए गूगल-पे का नंबर मंगा |

संजय ने अपने करीबी रिश्तेदार का नंबर दे दिया | जालसाज ने एक लिंक भेजा और Zomato Refund Form रिफंड फॉर्म भरने का \निर्देश दिया | फॉर्म भरने के बाद दूसरे नंबर पर सेंड करने को कहा | इसके बाद बैंक और बड़ौदा के खाते से चार बार में करीब 22000 रुपये साफ़ कर दिए | मैसेज देख संजय ने रविवार को आलमबाग थाने में तहरीर दी | पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया |
एक अन्य consumer मामले में, रायबरेली रोड स्थित ओमेक्स सिटी निवासी कैलाशपति सिंह ने बताया कि उन्होंने online ticket Cancel कराना था | सफल न होने पर उन्होंने IRCTC कि वेबसाइट पर शिकायत की | इसके बाद बाईट शनिवार को उनके पास एक कॉल आयी | कॉल काने वाले ने अपना परिचय कस्टमर केयर के कर्मचारी मुकेश कुमार के रूप में दिया | रुपये वापस करने का झांसा देकर जालसाज ने बैंक सम्बन्धी जानकारी हासिल की और खाते से 21,500 रुपये उड़ा लिए | प्रभारी निरीक्षक संजय राय के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया |

इसलिए सभी उपभोक्ताओं को जागरूक रहना बहुत जरुरी है और आप सभी से अनुरोध है कि कभी भी किसी भी परिस्थिति में आप अपने Bank Account से सम्बंधित कोई भी जानकारी किसी को न दे | अगर किसी भी वजह से आप consumer fraud या online fraud के शिकार हुए है तो आप complaint को Voxya online consumer forum दर्ज करके उसका निवारण करे |

Content source: Amar Ujala News