Devendra Kumar Singh filed complaint against Reliance BAZAAR on Jun 1, 2024
मैं आज दिनांक **/**/**** को बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मेरे घर के समीप स्थित reliance bazaar (store code TAJ*) में समान खरीदने गया था। वहां लगभग ****/का सामान खरीदने के बाद सामान को ट्राली से अपने बैग में रखने के लिए गेट में ड्यूटी कर रही लड़की से पूछा कि बाहर बहुत धूप और गर्मी है और आपके स्टोर के बाहर कोई शेड भी नहीं है तो क्या मैं अपना सामान गेट के समीप अपने बैग में रख सकता हूं। इस पर उसने कहा कोई बात नहीं सर आप यही बैग में रख लीजिए। जब बैग में रखने लगा तो उसी समय उस लड़की के स्थान पर गेट में ड्यूटी के लिए गार्ड श्यामा प्रसाद साहू आया और वह वहां पर सामान रखने से मना करने लगा। मैंने कब कहा कि मैं आपसे पहले ड्यूटी में तैनात लड़की से पूछकर सामान भर रहा हूं तब भी वह एक नहीं सुन रहा था और जोर जोर से उंगली दिखाकर चिल्लाने लगा कि मैनेजर से बात करो, मैनेजर से बात करो। तब मैनेजर ने खुद मामले को संज्ञान में लिया और कहा कि बाहर बहुत गर्मी है सर आप यहां सामान रख लीजिए। महोदय मैं गार्ड श्यामा प्रसाद साहू के व्यवहार से बहुत व्यथित हूं चूंकि वहां बहुत सारे लोग थे इसलिए अपमानित भी महसूस कर रहा हूं। रिलायंस बाजार भारत का बहुत ही सम्मानित स्टोर है इसलिए ग्राहक वहां के कर्मचारियों से उच्च दर्जे कीब्यवहार की अपेक्षा करता है परंतु इस स्टोर के अधिकांश कर्मचारी अनप्रोफेसनल व्यवहार करते हैं। चूंकि यह स्टोर मेरे घर के एकदम नजदीक है इसलिए जब यह स्टोर खुला तो मैं बहुत खुश था। परंतु आज के घटना के बाद मुझे उस स्टोर में दुबारा जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। अतः आपसे निवेदन है कि उक्त घटना को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि मैं पुनः उस स्टोर में गर्व के साथ सामान खरीदने हेतु जा सकूं।उपरोक्त घटना की पुष्टि के लिए स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा जा सकता है।

I am very pleased with Voxya. They helped me resolve my issue without much hassle. Very impressed and satisfied.
- Preeti Anandan

I got my refund. You guys have really helped me when I needed it the most! Thanks again for your help :-)
- Abhijit Dhote
File a Complaint today and let our
experts help you in taking
legal action and getting resolution.