red vertical
- Fraud Open
Anurag filed this complaint against red vertical on Jun 08, 2019
श्रीमान,
** अप्रैल को कंपनी रेड वर्टिकल की ओर से कॉलर ने बताया था कि वह क्रेडिट कार्ड सर्विस प्रोवाइडर है। बैंक के क्रेडिट कार्ड के बिल आदि उसकी कंपनी की तरफ से प्रोवाइड कराए जाते हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि आपका एचडीएफसी का कार्ड सेलेक्ट किया गया है। आपको ऑफर आया है। जानकारी दी गई कि आपको तीन दिन और दो रात के लिए होटल का चार्ज नहीं देना होगा। आपके देश में कहीं भी घूमने जाते हैं तो फोर स्टार होटल में रूक सकते हैं। यह ऑफर साल में दो बार मिलेगा। इसका कोई चार्ज भी नहीं होगा। दो एडल्ट और दो चाइल्ड होटल में रूक सकते हैं। साथ ही फूड का **** सौ का बिल देने पर आपको रुपये वापस हो जाएंगे। इसके लिए दो वाउचर भी दिए जाएंगे। इसे साल में दो बार यूज कर सकते हैं। या साल में एक बार छह रात पांच दिन का टूर आप ले सकते हैं और फूड का **** का रिंबर्समेंट हो जाएगा। बस आपको एक महीने पहले कंपनी के कॉल सेंटर में फोन या लेटर भेजकर टूर की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा इसके साथ अन्य उपहार दिया जा रहा है। इसमें एक यूसीबी की रिस्ट वॉच और एक पर्स है वह भी फ्री में। इसके अलावा पांच शॉपिंग वाउचर और दिए जा रहे हैं। एक पांच सौ, तीन एक हजार और एक ** सौ का। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि इस वाउचर के साथ आपको शॉपिंग बिल लगाकर भेजना होगा। इसके बाद आपको कैश या चेक के जरिए बिल का पेमेंट कर दिया जाएगा। साथ में आपने स्पेशल ऑफर का नाम लेते हुए बताया कि आपको कैश कार्ड दिया जा रहा है। इसमें कहीं से भी कोई शॉपिंग करने पर ** प्रतिशत ऑफ दिया जाएगा। जब मैंने उदाहरण दिया कि मान लीजिए बिग बाजार में जाकर शॉपिंग करते हैं तो कार्ड कैसे काम करेगा। आपने बताया था कि नॉर्मल जैसे क्रेडिट कार्ड काम करता है। बस आपको शॉपिंग करने के बाद पेमेंट करने से पहले डिस्काउंट कार्ड स्वैप करवाना होगा और टोटल बिल में ** फीसद माइनस हो जाएगा। जब मैंने पूछा था कि ** हजार की शॉपिंग में मतलब **** हजार छूट तो आपने कहा था कि सात हजार केवल पेमेंट करना होगा। साथ ही आपने बताया था कि ये कॉल रिकॉर्डेड है।
इसके लिए सिर्फ आपको **** पेमेंट करना होगा। वो भी एचडीएफसी के गेटवे के द़वारा। ये फ्रॉड नहीं है। बैंक का गेटवे है और एचडीएफसी की ओर से पेमेंट होती है। इसके बाद एक मैसेज के दवारा लिंक प्रोवाइड कराया गया। मेरे दवारा एसबीआइ से पेमेंट करने को जब कहा गया तो आपने कहा, ऑफर एचडीएफसी का है तो उसी से पेमेंट करिए ठीक रहेगा। तो मुझे गेटवे का लिंक प्रोवाइड कर गया। इसके बाद पेमेंट कर दिय गया।
बाद में आपने कॉल करके कहा कि आपको redvertical***@gmail.com मेल आइडी से एक मेल किया है। प्लीज एड्रेस और नाम, पिन कोड कंफर्म कर दीजिए और ओके करके रिप्लाई कर दीजिए। पिन कोड गलत था, जिसके बाद मैंने करेक्शन करके रिप्लाई कर दिया।
कहा गया कि आपके पास कोरियर कंपनी रेड वर्टिकल की ओर से कॉल आएगी। कुछ मत पूछिएगा बस ओके कर दीजिएगा।
बाद में कंफर्मेशन कॉल आती है। उसमें बताया जाता है कि आपको ब्लू ऑरेंज की तरफ से ऑफर दिया जा रहा है। इसमें होटल टूर पैकेज पर बताया गया कि आपको पांच सौ रुपये का पहले पेमेंट करना होगा इसके बाद लेटर बनेगा। वह डीडी के दवारा, फार्म भरकर आपको कंपनी के पते पर भेजना होगा। इसके अलावा फूड के बिल पर ** रुपये का भी डीडी के बाद ही वाउचर रीडिम होगा। यानी **** वाउचर के लिए *** का पेमेंट करना होगा। तब होटल वाले बिल पर ओके मेरे मना करने पर बोला गया कि आपके पास कंपनी की तरफ से कॉल आएगी। कॉल दोबारा से ब्लू ऑरेंट कंपनी की तरफ से आई। इसमे कहा गया कि ठीक है आप की ** वाली शर्त माफ कर दी जा रही है।
बाद में रेड वर्टिकल की ओर से दोबारा कॉल आई। इस बार बताया गया कि आपके जो शॉपिंग वाउचर है उसमें ** रुपये का प्रति वाउचर पेमेंट करना होगा। इसके अलावा सभी बातें उपरोक्त वाली ही थीं। मैंने ओके कर दिया।
कुछ देर बाद कॉल आता है कि आपका कंफर्मेशन मिल गया है। आपके ऑफर इस प्रकार हैं। इसमें होटल वाली बात उपरोक्त थी। बताया गया कि आपके पास पांच वाउचर होंगे। एक पांच सौ, तीन एक हजार और एक डेढ़ हजार का। पांच सौ के लिए आप मैकडोनॉल्ड या मूवी टिकट से रीडिम करा सकते हैं। वो भी पांच सौ रुपये का बिल के साथ ** का डीडी भेजकर। इसके बाद बताया गया कि एक हजार वाला ** हजार की शॉपिंग बिल और ** सौ वाला ***** के शॉपिंग बिल के साथ भेजना होगा। सभी में कंडीशन सेम थी कि ** रुपये का डीडी देना होगा। मैंने मना किया तो समझाया गया कि आप किसी का भी बिल देकर रीडिम करा लीजिएगा। चाहे एक ही महीने में सब करा लेना। पैसे वापस करने को कहा तो बोला सर ऐसा नहीं होता है। आप एक महीने में करा लीजिएगा हो जाएगा। बताया गया कि आपको कैश बैक कार्ड भी दिया जा रहा है। घड़ी आदि दी जा रही है। मैं मान गया।
कुछ दिन बाद कोरियर से सभी प्रोडेक्ट मुझे न देकर मेरे मकान मालिक को सौंपकर कोरियर ब्वॉय चला गया। जब उसे खोलकर देखा तो उसमें सभी कुछ था। कैश कार्ड को लेकर मैंने बिग बाजार से चार हजार की शॉपिंग की और दोस्त की भी तीन हजार की शॉपिंग करवाई। जब कैश बैक कार्ड स्वैप कराया तो काम ही नहीं कर रहा था। कस्टमर केयर में कॉल करके पूछा तो उसने बताया कि आपको ट्रांस डील नाम की वेबसाइट से ही पहले वाउचर परचेज करने होंगे। इसमें चेक किया तो पता चला कि ** प्रतिशत की जगह पांच से ** प्रतिशत तक कैश बैक का ऑफर था। वह भी साइड से ऑनलाइन की वाउचर परचेज करना होगा। उसके लिए पेमेंट करना होगा। जब कस्टमर केयर में वापस शिकायत की गई तो पता चला कि आपको पहले ही बता दिया गया था। जब मैंने कहा कि नहीं बताया गया था, तो कहा गया कि आपको जो किट मिली है उसमें लिखा है और मेल में भी है। जब मैंने मेल पढ़ा दंग रह गया। जो जानकारी फोन पर दी गई वह काफी अलग थीं। इसके बाद कस्टमर केयर में भी मुझे सही से जानकारी नहीं दी गई। कहां गया कि मैं कोई कार्ड कंपनी से नहीं, ब्लू आॅरेंज से बोल रहे हैं। इसके बाद वह मानने को तैयार नहीं हुए। मैं कई बार फोन करके रुपये वापस करने को कहा। और कहा कि आपने गलत जानकारी दी थी। तो कहा जाता है तो मैंने सही जानकारी दी थी आपने गलत सुना था। इसके बाद फोन काट दिया जाता था। अब तो फोन करने पर कहा जाता है कि एक वाउचर एक महीने में ही रीडिम करा सकते हैं। रीडिम करने पर रुपये किस माध्यम से मिलेगा वह बाद में पता चलेगा। साथ ही बाद में कॉल करने को कहा जाता है।
मैं काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान हूं। न कोई जानकारी दी जाती है। न रुपये वापस किए जा रहे हैं। मेरे साथ धोखा किया गया है। मुझे डर है कि इनके पास मेरा पिन और कार्ड की डिटेल भी है। जिसका ये गलत प्रयोग कर सकते हैं। इस शिकायत पर कार्रवाई की जाए।
आपको अवगत कराना चाहता हूं कि मैंने ये शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में भी दर्ज कराई है। इसकी कंप्लेन नंबर ******* है। ताकि कंपनी किसी और के साथ फ्रॉड न कर सके। इस फ्रॉड से संबंधित कुछ प्रमाणित दस्तावेज भी संलग्न हैं। कंपनी की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर ********** और ********** ये हैं।
Are you brand?
Are you Lawyer?
Resolution Demanded:
Apology letter from company
Refund / Credit for purchase
Damages for loss and agony
red vertical
Resolved
Frustrated? File a Complaint
Club Mahindra Holidays
"Thank you Voxya for your help and support. I got my refund from Club Mahindra."
Chaturbhuj Singh